झूठी ख़बर चलाने के आरोप में JMM कार्यकर्ताओं ने बोरियो में न्यूज़ 18 चैनल का किया पुतला दहन
Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी के नेतृत्व में बोरियो झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्यूज़ 18 चौनल के संवादाता व चैनल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं पुतला दहन किया। प्रखंड कार्यालय से पद यात्रा कर ग्वाला मोड़ तक विरोध प्रदर्शन में झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्यूज़ 18 हाय - हाय, न्यूज़ 18 चैनल होश में आओ, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, पंकज मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बोरियो ग्वाला मोड़ पर पुतला दहन किया।
इससे केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों को मानसिक रूप से प्रताड़ना व अवसाद के शिकार हुए हैं। हम सभी साहिबगंज झामुमो कार्यकर्ता मांग करते हैं कि मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई हो अन्यथा बाध्य होकर झामुमो कार्यकर्ता आंदोलन करेगी।
मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य स्टीफन मुर्मू, प्रमुख मंडल मरांडी, पूर्व जिला प्रवक्ता पुत्र मो. एजाज अंसारी, पूर्व सचिव रिजवान अंसारी, झामुमो नेता शकील अहमद, युवा नेता मिठू दत्ता, अनवारुल उर्फ बिट्टू, फरहाद अंसारी, लखीराम मुर्मू, जेठा मरांडी, मंगला हांसदा, सकल सोरेन, विजय मरांडी, सुरेश मरांडी, गंगा सोरेन, मदन हांसदा, हेमलाल हेंब्रम, मणवेल हांसदा, सुदेश मुर्मू, लखीराम हांसदा,जॉर्ज मरांडी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "झूठी ख़बर चलाने के आरोप में JMM कार्यकर्ताओं ने बोरियो में न्यूज़ 18 चैनल का किया पुतला दहन"
Post a Comment