दूसरी औरत के चक्कर में पति ने कर दी अपनी ही पत्नी की हत्या, साहिबगंज बरहेट की घटना Sahibganj News Apr 8, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के छोटा कदमा में गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार दूसरी औरत से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।ग्रामीणों ने बताया कि कदमा निवासी महादेव तूरी का अपनी पत्नी लखिमुनी देवी के साथ विगत बुधवार की देर रात विवाद हुआ था। मृतिका के पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था।पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने पर पत्नी ने आपत्ति जताई थी और इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ करता था। उक्त दूसरी महिला के लिए पति अक्सर अपनी पत्नी की पिटाई भी किया करता था।बुधवार की देर रात पति और पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था और सुबह में उसकी लाश गांव के बाहर बरामद हुई। मृतका के पति महादेव तूरी से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस को पति पर ही पत्नी की हत्या का संदेह है। वहीं महादेव टूरी का बेटा संजय तुरी ने बताया कि दूसरी महिला को लेकर अक्सर माता - पिता के बीच विवाद हुआ करता था।इसी अवैध संबंध के कारण हत्या कर दी गई होगी। वहीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरहेट थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक बिंदुओं पर जांच - पड़ताल की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। हत्या की सूचना पर बोरियो प्रभाग निरीक्षक राजेश कुमार, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार अपने दल - बल के साथ घटनास्थल पहुंचे थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "दूसरी औरत के चक्कर में पति ने कर दी अपनी ही पत्नी की हत्या, साहिबगंज बरहेट की घटना"
Post a Comment