साहिबगंज एवं राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त किए गए प्रेक्षकों का हुआ आगमन Sahibganj News Apr 23, 2022 Edit Sahibganj News : त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा साहिबगंज एवं राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के लिए प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिला पंचायती राज शाखा ने जानकारी देते हुए बताया है की राजेश्वर नाथ आलोक अपर सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग राजमहल अनुमंडल क्षेत्र, इश्तियाक अहमद संयुक्त सचिव लोकायुक्त कार्यालय झारखंड साहिबगंज अनुमंडल क्षेत्र,अजय कुमार सिंह राज्य कर कार्यालय दक्षिणी अंचल रांची साहिबगंज अनुमंडल क्षेत्र, केश्वर राम राज्य कर पदाधिकारी पूर्वी अंचल राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के लिए प्रेक्षक बनाए गए हैं, जो जिले में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में पंचायत चुनाव 2022 को सम्पन्न कराएंगे।राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रतिनियुक्त चारों प्रेक्षक की चुनाव संपन्न होने तक नया परिसदन में आवासन एवं भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। नामांकन संपन्न कराने के बाद सामान्य प्रेक्षक की ओर से इसकी बारिकी से पड़ताल की जाएगी।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज एवं राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त किए गए प्रेक्षकों का हुआ आगमन"
Post a Comment