राज्यसभा चुनाव में महुआ मांझी की निर्विरोध जीत पर मो. एजाज अंसारी ने दी बधाई


Sahibganj News:- जिले के बोरियो प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता पुत्र सह झामुमो नेता मो. एजाज अंसारी ने बताया कि झामुमो महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवम जनता की बीच रहने वाली लोकप्रियता की धनी राज्यसभा प्रत्याशी महुआ मांझी निर्विरोध राज्यसभा सांसद  निर्वाचित हुई हैं। 

राज्यसभा चुनाव में महुआ मांझी की निर्विरोध जीत पर मो. एजाज अंसारी ने दी बधाई

अब झारखंड की जनता की आवाज़ राज्यसभा में भी गूंजेगी। उन्होंने आशा जताया है कि हर तबके के कार्यकर्ता एवम जनता की समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल किए जाएंगे। राज्य की दिशा एवम दशा में नए जोश के साथ काम होगा। जन मानस की सरकार हेमंत सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर राज्य के विकास के लिए यहां की जनता हमेशा तत्पर रहती है।

 आज सौभाग्य प्राप्त है कि राज्य निर्माता सह झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन भी राज्यसभा के सांसद हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री हैं। आज महिलाओं के उत्थान के लिए झामुमो ने एक आम कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो पार्टी हर तबके के कार्यकर्ताओं को मान - सम्मान देने का काम करती है।

    पूर्व जिला प्रवक्ता पुत्र मो. एजाज अंसारी ने राज्यसभा सांसद महुआ मांझी को बधाई एवम नए पारी की शुभकामनाएं दी!

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "राज्यसभा चुनाव में महुआ मांझी की निर्विरोध जीत पर मो. एजाज अंसारी ने दी बधाई"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel