CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया चांद - भैरव युवा क्लब का गठन


Sahibganj News :-- नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज सदर प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंर्तगत नेहरू युवा केंद्र द्वारा ग्राम बड़ा पंगड़ो में ग्राम प्रधान रीता रानी हेंब्रम की अध्यक्षता में चांद - भैरव युवा क्लब का गठन किया गया। 

साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया चांद - भैरव युवा क्लब का गठन

मौके पर उपस्थित कौशर अंसारी ने बताया कि इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं की प्रतिभा को गांव से निकाल कर उच्च स्तर तक पहुंचाना है, साथ ही उपस्थित चंदन कुमार ने बताया कि सामाजिक कार्य और सरकार की योजनाओं के लिए लोगों को जागरूक करना भी इस क्लब का मुख्य उद्देश्य है। इस क्लब के अध्यक्ष आत्मा सोरेन, सचिव भीम सोरेन और कोषाध्यक्ष बनवास मुर्मू को बनाया गया।     

   कार्यक्रम में गोखुल सोरेन, संजय मुर्मू, मंडल हांसदा, सफल किस्कू, धनय सोरेन, लखन सोरेन व अन्य उपस्थित रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया चांद - भैरव युवा क्लब का गठन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel