CLOSE ADS
CLOSE ADS

देवघर हवाई अड्डा : INDIGO की फ्लाइट बुकिंग शुरू, दिल्ली, पटना, रांची, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई के लिए सेवाएं उपलब्ध


देवघर :-- देवघर हवाई अड्डा अब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित हो चुका है और इसके साथ ही यहां से देश - विदेश जाने के लिए फ्लाइट बुकिंग शुरू कर दी गई है।

देवघर हवाई अड्डा : INDIGO की फ्लाइट बुकिंग शुरू, दिल्ली, पटना, रांची, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई के लिए सेवाएं उपलब्ध

 

ताजा बुकिंग में इंडिगो ने दिल्ली से देवघर के लिए अपनी सेवाओं की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। देवघर से दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट अब ऑनलाइन या काउंटर के माध्यम से बुक किया जा सकता है। हालांकि फ्लाइट का संचालन इंडिगो 30 जुलाई से करने वाली है।

   इससे पहले इंडिगो ने कोलकाता - देवघर रूट पर अपना फ्लाइट घोषित कर चुकी है और देवघर से उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली इंडिगो देश की पहली विमान कंपनी बन गई है। इंडिगो ने बताया है कि वह देवघर से कोलकाता, दिल्ली, रांची, पटना, मुंबई, बेंगलुरु इत्यादि के लिए सेवाएं जल्द ही उपलब्ध कराएगा।

   बता दें कि देवघर एयरपोर्ट केवल झारखंड के लिए ही नहीं बल्कि सटे हुए बिहार और बंगाल के कई जिलों के लिए भी प्राइमरी एयरपोर्ट का काम करेगा और इसके लिए देवघर से बांका, भागलपुर, मुंगेर इत्यादि के लिए डायरेक्ट लिंक रोड के कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि लोगों को प्राइमरी एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा होगी और समय कम लगेगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " देवघर हवाई अड्डा : INDIGO की फ्लाइट बुकिंग शुरू, दिल्ली, पटना, रांची, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई के लिए सेवाएं उपलब्ध"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel