नेहरू युवा केंद्र द्वारा दिया गया दूसरे दिन भी गंगा दूतों को प्रशिक्षण : विलुप्त होती गंगा पर किया गया मंथन


Sahibjanj News :--बरहरवा प्रखंड के बरारी पंचायत भवन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के द्वारा 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के तहत बरारी पंचायत से चयनित सदस्यों को गंगा दूतों का प्रशिक्षण लगातार दूसरे दिन भी दिया गया!

नेहरू युवा केंद्र द्वारा दिया गया दूसरे दिन भी गंगा दूतों को प्रशिक्षण : विलुप्त होती गंगा पर किया गया मंथन

 इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में पूर्व लोकपाल अब्दुस सुभान ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि झारखंड का एक मात्र जिला साहिबगंज ही है, जहां से होकर गंगा नदी बहती है, परंतु धीरे - धीरे यह नदी छोटी होती जा रही है, क्योंकि जिस तरह हमलोग पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, गंगा विलुप्त होने के कगार पर खड़ी है। इसे विलुप्त होने से बचाने की जिम्मेवारी सिर्फ सरकार की ही नही है, बल्कि हम सभी लोगो की है। इस नदी से हमारी आध्यात्मिकता और संस्कृति भी जुड़ी है। हमलोग गंगा को मां के रूप में मानते हैं, इसलिए इस  स्वच्छ, सुंदर और मनोरम बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।  
  
 कार्यक्रम में उपस्थित  राष्ट्रीय स्वयंसेवक कौशर अंसारी ने बताया कि जल हमारे लिए क्यों जरूरी है ? अंसारी ने बताया कि जल हमारे पास सीमित रूप में ही उपलब्ध है और आज गांवों का पक्कीकरण, फैक्ट्रियों का दूषित  पदार्थ, वनों की अंधाधुंध कटाई, जल का अनुपयोग आदि बढ़ने के कारण धीरे - धीरे भूमिगत जलस्तर कम हो रहा है। समय रहते ही इसके रोकथाम के उपाय करने की आवश्यकता है। इसलिए इसकी शुरुआत खुद से करने को आवश्यकता है। इसके लिए प्रतिदिन हम एक ग्लास पानी बचाने की शुरुआत से ही कर सकते है।

 प्रशिक्षक के रूप में अमर कुमार मंडल ने बताया की गंगा दूत एक समूह है, जिसका कार्य गंगा घाटों, तालाबों, जलाशयों आदि की साफ - सफाई करना है और लोगो को भी साफ - सफाई के लिए जागरूक और प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बरारी पंचायत की मुखिया मति बेसरा ने बताया की यह कार्यक्रम मुख्य रूप से लोगों को जागरूक कर गंगा नदी के साथ ही विभिन्न प्रकार के जलाशयों को सुरक्षित एवम संरक्षित रखना है। 

 नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार ने बताया की नेहरू युवा केंद्र हर गांव, पंचायत और कस्बों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ - साथ युवाओं की प्रतिभा को गांव से निकाल कर उच्च स्तर पर पहुंचाने का कार्य करती है।  मौके पर उपस्थित जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की गंगा की सफाई के लिए गंगा दूतों का चयन किया गया है। इसका उद्देश समूह में मिलकर गंगा को स्वच्छ बनाना, पौधारोपण करना, आसपास के लोगों को जागरूक करना आदि है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " नेहरू युवा केंद्र द्वारा दिया गया दूसरे दिन भी गंगा दूतों को प्रशिक्षण : विलुप्त होती गंगा पर किया गया मंथन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel