CLOSE ADS
CLOSE ADS

पंकज मिश्रा के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार


Ranchi:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से साहिबगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साहिबगंज जिले के बरहेट थाने में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस वारंट लेकर यहां रांची आई थी। पत्थर कारोबार में पंकज मिश्रा और जय प्रकाश यादव उर्फ मुंगेरी यादव में शुरू से ही प्रतिद्वंद्विता रही है।

पंकज मिश्रा के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार


इंडिगो की फ्लाइट से पटना जाने की थी तैयारी


साहिबगंज पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा नहीं किया कि जयप्रकाश यादव को किस ममाले में गिरफ्तार किया गया है। जयप्रकाश यादव पर किस तरह के आरोप लगाए गए हैं। उम्मीद है कि पुलिस देर रात तक इस मामले में अपना पक्ष रख सकती है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। प्रारंभिक सूचना है कि जयप्रकाश यादव रांची से इंडिगो की फ्लाइट से पटना जाने वाले थे इससे पहले ही साहिबगंज की पुलिस ने एयरपोर्ट के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "पंकज मिश्रा के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel