'आजादी के अमृत महोत्सव' पर एक नई शुरुआत : प्रतिभा सम्मान सामारोह में 30 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
साहिबगंज :- प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का आयोजन श्री परशुराम अखाड़ा, साहिबगंज मिरर और कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार मौजूद थे। विशिष्ट अतिथियों के रुप मे साहिबगंज बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, संस्कार भारती की जिला मंत्री डॉक्टर ममता विद्यार्थी एवं एन आर पी सेंटर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज झा मुख्य रूप से उपास्थित थे।
सम्मान समारोह में 2021 एवं 2022 में 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 30 छात्र-छात्राओं एवं पांच ऐसे चेहरे जिन्होंने राज्य स्तर पर साहिबगंज का नाम रोशन किया है, उन्हें अवार्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन भगवती रंजन पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। सबसे पहले 30 छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत करने के बाद 5 विभिन्न क्षेत्रों के चयनित लोग, जिसमे शिक्षा के क्षेत्र से डॉक्टर रानी झा, खेल के क्षेत्र से नमिता शर्मा, कला एवम नृत्य में सुषमा कुमारी, युवा प्रतिभा में अभिनव यादव व बाल प्रतिभा में शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बीच में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत लोगों को खूब भाया। जहां स्वागत भाषण डॉक्टर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने दिया, वहीं अंत में धन्यवाद ज्ञापन अंकित पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश कुमार, सुनील सिंह, राजीव ओझा, सुधीर श्रीवास्तव, मुरलीधर तिवारी जैसे गणमान्य लोगों के साथ मुकेश वर्मा, शिवम मिश्रा, सानु कुमार, शालू कुमारी, नितेश कुमार, आर्यन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश कुमार, सुनील सिंह, राजीव ओझा, सुधीर श्रीवास्तव, मुरलीधर तिवारी जैसे गणमान्य लोगों के साथ मुकेश वर्मा, शिवम मिश्रा, सानु कुमार, शालू कुमारी, नितेश कुमार, आर्यन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " 'आजादी के अमृत महोत्सव' पर एक नई शुरुआत : प्रतिभा सम्मान सामारोह में 30 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित"
Post a Comment