आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन


साहिबगंज :-आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के सभी राज्य, जिले, प्रखंड, पंचायत स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के साक्षरता चौक से लोहंडा होते हुए क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन : 06 KM दौड़ साक्षरता चौक से शुरू होकर सिदो - कान्हू स्टेडियम में हुई समाप्त

यह 06 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ पुरूष वर्ग के लिए साक्षरता चौक से प्रारम्भ होकर लोहंडा तक एवं पुनः वापस होकर समाहरणालय होते हुए सिदो - कान्हु स्टेडियम में समाप्त हुई।

दौड़ का परिणाम

इस क्रॉस कंट्री दौड़ में कुल 31 धावकों ने भाग लिया। जिसमें
प्रथम - बिपिन कुमार 23 मिनट 15 सेकेंड
द्वितीय - अमन कुमार पंडित 23 मिनट 31 सेकेंड
तृतीय - दिवान हेंब्रम 23 मिनट 59 सेकेंड
चतुर्थ - रतन कुमार 24 मिनट 37 सेकेंड
पंचम - आदित्य कुमार 25 मिनट 
छठा - सुसांत सोरेन 25 मिनट 11 सेकेंड
सातवा - मनोज हेंब्रम 25 मिनट 26 सेकेंड
अठवा - नीतीश कुमार 25 मिनट 31 सेकेंड
नवम - भुवन कुमार मंडल 25 मिनट 37 सेकेंड
दशम - मनोज मालतो 26 मिनट 19 सेकेंड । 
इन 10 प्रतिभागियों को 15 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel