बिहार के सुल्तानगंज में एक मगरमच्छ शिकार खोजने गंगा से निकला बाहर : प्रशासन ने तैराकी और स्नान पर लगाया रोक


सुल्तानगंज :- बिहार के भागलपुर जिला के सुल्तानगंज में एक बार फिर मगरमच्छ से हड़कंप मचा हुआ है। अजगैवीनाथ मंदिर के पास पिछले दिनों एक मगरमच्छ देखा गया है, जबकि श्रावणी मेला के दौरान भी मगरमच्छ से श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा था। मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग असफल रहा था। जिसका खुलासा सबसे पहले SBG न्यूज चैनल ने किया था। लेकिन अब मगरमच्छ अपना शिकार खोजने नदी से बाहर निकलने लगा है। मगरमच्छ को बाहर देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई है। किसी तरह मगरमच्छ को वापस पानी में भगाया गया।

बिहार के सुल्तानगंज में एक मगरमच्छ शिकार खोजने गंगा से निकला बाहर : प्रशासन ने तैराकी और स्नान पर लगाया रोक

बता दें कि सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के दौरान भी उसी मगरमच्छ को घाट के नजदीक देखा गया था। श्रद्धालुओं को तब सतर्क कर दिया गया था। लगातार माइकिंग के जरिये लोगों को सावधान किया जा रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद भी वन विभाग मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाया था। अब जब श्रावणी मेला खत्म हो गया है, तब श्रद्धालुओं की संख्या घाट पर जरुर घटी है। लेकिन यहां गंगा में रोजाना हजारों लोग स्नान करने आते हैं। उनके लिए मगरमच्छ बड़ा खतरा बना हुआ है।

पिछले दिनों भी मगरमच्छ अपने पुराने जगह से थोड़ी दूर जाकर जहांगीरा गांव के सहनी टोला के नदी से बाहर निकल आया। अचानक ग्रामीणों की नजर जब मरगमच्छ पर पड़ी तो अफरा - तफरी मच गई। लोगों ने घबराकर मगरमच्छ पर ईंट - पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पालतू बत्तखों का शिकार करने मगरमच्छ बाहर निकला था। हालाकि मगरमच्छ के उपर ग्रामीण टूट पड़े तो वापस वह नदी में चला गया। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है, लेकिन इलाके में मगरमच्छ दिखने से खौफ है।

बता दें कि गंगा में पानी कम होने के साथ ही पिछले दिनों भी मगरमच्छ दिखा था। वन विभाग ने लोगों को घाट किनारे तैराकी और स्नान के लिए नहीं जाने का निर्देश दिया है। विभाग का कहना है कि गंगा में पानी घटने से मगरमच्छ अजगैवीनाथ मंदिर के पीछे ही 5 किलोमीटर के दायरे में घूम रहा है। मछलियों का शिकार करने के बाद वह टीले पर चला जाता है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी का दावा भी कर रही है। 

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बिहार के सुल्तानगंज में एक मगरमच्छ शिकार खोजने गंगा से निकला बाहर : प्रशासन ने तैराकी और स्नान पर लगाया रोक"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel