CLOSE ADS
CLOSE ADS

राष्ट्रमंडल खेल से कांस्य पदक जीतकर सिमडेगा लौटी झारखंड की बेटियां : हुआ जोरदार स्वागत


सिमडेगा :राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीत कर लौटी सिमडेगा की दो बेटियों का हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड से लौटने के बाद पिछले दिनों पहली बार गृह जिला पहुंचीं। यहां हॉकी सिमडेगा ने दोनों खिलाड़ियों को फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

राष्ट्रमंडल खेल से कांस्य पदक जीतकर सिमडेगा लौटी झारखंड की बेटियां : हुआ जोरदार स्वागत

इस दौरान दोनों ने हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में उपस्थित हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल के अनुभव को साझा किया। साथ ही प्रधानमंत्री के साथ बिताए पल की जानकारी भी बच्चों को दी। बच्चे भी स्टार खिलाड़ियों से मिलकर खुश थे।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पंख्रासियुस टोप्पो, सोहन बड़ाइक, वेद प्रकाश भोगता, प्रतिमा तिर्की, सुजीत एक्का, अनुज बेसरा, दीपक मांझी इत्यादि सहित गोंडवाना खेल छात्रावास के हॉकी खिलाड़ी, हॉकी सिमडेगा के खेल सेंटर के कई खिलाड़ी शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 वर्षों के बाद कांस्य पदक हासिल किया है। पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की दो स्टार बेटियां सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल थीं। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। सलीमा टेटे ने प्रतियोगिता में जहां तीन गोल किये, वहीं संगीता कुमारी ने एक गोल कर जीत दिलाई थी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " राष्ट्रमंडल खेल से कांस्य पदक जीतकर सिमडेगा लौटी झारखंड की बेटियां : हुआ जोरदार स्वागत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel