साहिबगंज ABVP द्वारा निकाला गया 150 फीट का भव्य तिरंगा यात्रा
साहिबगंज :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साहिबगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव से पूर्व 14 अगस्त को साहिबगंज नगर में 150 फीट का एक बहुत ही आकर्षक एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए एवं इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में जिला प्रशासन ने भी कदम से कदम मिलाकर अपना सहयोग दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा, ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरे शहरवासियों के दिलों से देशप्रेम की भावना नारों द्वारा बाहर आ रही हो। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत साहिबगंज महाविद्यालय से भारत माता प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके सुबह प्रारंभ हुई। यह तिरंगा यात्रा चैती दुर्गा रोड, पूर्वी फाटक, नेताजी सुभाष कॉलोनी, स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, एलसी रोड एवं चौक बाजार होते हुए बाटा रोड के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास समाप्त हुआ।
जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दुमका तथा गोड्डा के संयुक्त विभाग संयोजक सौरभ कुमार झा, जिला संयोजक पवन कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर प्रमाणिक एवं नगर मंत्री कुमार दीपांशु ने आजादी के इस अमृत महोत्सव से पूर्व निकाले गए इस भव्य तिरंगा यात्रा पर अपना अभिवादन दिया एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यशैली पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्रहित तथा देशहित के लिए काम करते आ रही है और भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाकर इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई।
इस भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में कॉलेज अध्यक्ष खुशीलाल पंडित, कॉलेज मंत्री इंद्रोजीत साह, कॉलेज छात्रा प्रमुख आकृति कुमारी, सह छात्रा प्रमुख पलक केसरी एवं सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे, साथ ही इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में हजारों की संख्या में शहर वासियों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "साहिबगंज ABVP द्वारा निकाला गया 150 फीट का भव्य तिरंगा यात्रा"
Post a Comment