झारखंड के 1,6,15 गांवों में शुरू होगी BSNL की 4G सेवा : जानिए आपके जिले के कितने गांवों को मिलेगा फायदा


रांची : झारखंड के 24 जिलों के 1,6,15 गांवों को 4G सेवा के लिए चिह्नित किया गया है। बीएसएनएल की 4G सेवा के लिए चिह्नित जिलों में सबसे ज्यादा 279 गांव पूर्वी सिंहभूम के हैं, जबकि धनबाद और जामताड़ा जिले के एक-एक गांवों को चिह्नित किया गया है। इधर रांची जिले में बीएसएनएल की 4G सेवा के लिए छह गांवों को चिह्नित किया गया है। वहीं साहिबगंज के 96, पाकुड़ के 6 गांवों को भी चिन्हित किया गया है।

झारखंड के 1,6,15 गांवों में शुरू होगी BSNL की 4G सेवा : जानिए आपके जिले के कितने गांवों को मिलेगा फायदा

रांची जिले के जिन गांवों में बीएसएनएल की 4G सुविधा दी जानी है, उनमें तमाड़ स्थित जार्गो, तालाडीह, बुरूहातू, बांकी, भूरसूडीह एवं नगड़ी का गुटुवा गांव शामिल है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में 4G मोबाइल सेवा मिलने से यहां के लोगों के लिए कई जरूरी काम आसान हो जाएंगे। मोबाइल ब्रॉडबैंड के जरिये ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की ई - गवर्नेंस सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, टेली-मेडिसिन सेवाएं, टेली-एजुकेशन आदि आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इन जिलों के गांवों में भी जल्द पहुंचेगी 4G सेवा

जिला          गांव
साहिबगंज    96
दुमका         117
गोड्डा            32
देवघर          33
जामताड़ा      01
पाकुड        06
पू. सिंहभूम    279
प. सिंहभूम    177
चतरा           161
पलामू          136
सिमडेगा       109
गुमला            91
खूंटी              88
लातेहार          21
सरायकेला खरसांवा   35
 कोडरमा           30
हजारीबाग        30
गढ़वा               28
लोहरदगा          28
बोकारो             27
रामगढ़             18
रांची                 06
गिरिडीह।          05
धनबाद।            01
                      --------
                      1,6,15

रांची के इन गांवों में होगी सेवा शुरू

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " झारखंड के 1,6,15 गांवों में शुरू होगी BSNL की 4G सेवा : जानिए आपके जिले के कितने गांवों को मिलेगा फायदा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel