CLOSE ADS
CLOSE ADS

डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष : शिक्षकों ने दी बधाई


साहिबगंज :- सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ साहिबगंज महाविद्यालय इकाई के सचिव डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ साहिबगंज महाविद्यालय इकाई के अध्य्क्ष पद के चुनाव हेतू एक बैठक, शिक्षक कक्ष में वरीय शिक्षक डॉक्टर मीरा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष : शिक्षकों ने दी बधाई

 बैठक में सर्वसम्मति से डॉक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरी होनी चाहिए और संघ में एकता, एकजुटता और सशक्त करने के लिए हम शिक्षकों से मंत्रना और शिक्षकों की मदद से विश्वविद्यालय और राज्य सरकार तक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करेगें। उन्होंने बताया कि सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ साहिबगंज महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद, सचिव डॉ. रणजीत कुमार सिंह, कोषध्यक्ष डॉ. शिवानंद अवस्थी हैं। बैठक में शिक्षकों ने पीएचडी वेतन वृद्धि, प्रोन्नति, एजीपी का लाभ, बकाया राशि का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना लागू आदि को लेकर चर्चा किया गया।

चर्चा में डॉक्टर यश राज सिंह, डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, डॉ. सिदाम सिंह मुंडा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. अनूप कुमार साह, डॉ. शिवानंद अवस्थी, प्रो. मनोज  कुमार गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, प्रो. मरियम हेंब्रम, डॉ. शोभा मुर्मू, प्रो. सोनू कुमार साहू, प्रो. फोदो सोरेन, प्रो. वसीम राजा आदि ने भी अपनी बातों को रखा। बैठक का

संचलन डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष : शिक्षकों ने दी बधाई"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel