"आजादी का अमृत महोत्सव" और "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत साहिबगंज महाविद्यालय में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम


साहिबगंज :-- साहिबगंज महाविद्यालय के व्याख्याता डॉक्टर रणजीत सिंह ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर "हर घर तिरंगा अभियान" सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के आदेशानुसार एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग के आलोक में महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम दिनांक 11 से 15 अगस्त 2022 तक संपन्न होंगे।

"आजादी का अमृत महोत्सव" और "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत साहिबगंज महाविद्यालय में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रभात फेरी निकालेंगे, साथ ही छात्र  - छात्राओं द्वारा कम से कम पांच पड़ोसियों को झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के छत्र - छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा 13 से 15 अगस्त 2022 तक अपने - अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराएंगे एवम सभी लोग तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर लेकर विश्वविद्यालय और भारत सरकार के  वेबसाइट पर डालेंगे।   

   यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर राहुल कुमार संतोष के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। जिसमें एनएसएस, एनसीसी, बीसीए एवं अन्य सभी विभाग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके लिए एक संचालन समिति प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित की गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति अध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार सन्तोष, सचिव सह एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह, संयोजक डॉ. शोभा मुर्मू, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर, सह संयोजक प्रो. प्रशांत भारती, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी बनाए गए हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to ""आजादी का अमृत महोत्सव" और "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत साहिबगंज महाविद्यालय में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel