CLOSE ADS
CLOSE ADS

पाकुड़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी विरोध - प्रदर्शन : जिला अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को भी लिया गया हिरासत में


पाकुड़ :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध -  प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध- प्रदर्शन किया। यह विरोध - प्रदर्शन पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय से जैसे ही निकला, बिरसा चौक पहुँचते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने जिला अध्यक्ष उदय लखमानी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों को हिरासत मे ले लिया। जिला अध्यक्ष को हिरासत में लेते ही विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। 

पाकुड़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी विरोध - प्रदर्शन : जिला अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को भी लिया गया हिरासत में

उदय लखमानी ने कहा कि देश आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं देश की आजादी के बाद किसी भी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर कर नहीं लगाया था, लेकिन मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर मंगाई को बढ़ा दिया है। रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है और आम जनता महंगाई से परेशान है। मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की 4 वर्षों के लिए अनुबंध पर बहाल कर रही है, जो देश के सैनिकों का अपमान है। 

इन अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद न ही पेंशन मिलेगा और न ही पूर्व सैनिकों का दर्जा ही, ऐसे मे सेना का मनोबल गिरेगा। मोदी सरकार इस योजना को लागू कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।आगे उन्हों कहा की मोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई। रेलवे सहित अन्य केंद्रीय उपक्रमों का निजीकरण कर शिक्षित नौजवानों से रोजगार छीन रही हैl   
 
मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद एवं अनुप सिन्हा विश्वास, जिला महासचिव अवधेश झा एवं कुमार सरकार, जिला सचिव कृष्णा यादव, विवेक गोस्वामी, असलम अंसारी, देबु विश्वास, प्रखण्ड अध्यक्ष मन्सारुल हक, चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अफ़जल, वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनव्वर आलम, महेशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष महबूब आलम, जिला परिषद् सदस्य मंजुला हाँसदा,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष किशन पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, एन एस यु आई जिला अध्यक्ष सज्जाद मेहना, पूर्व मुखिया कबीबुर रहमान, इनरोलर मोफ़िज अंसारी, प्रखण्ड सचिव रामविलास महतो, मिथुन मराण्डी, पप्पू गंगवानी, हाजिकुल आलम, फ़रमान अली, मिसबाहुल शेख, मन्सार शेख, जहिरुल शेख, सिराजुद्दीन शेख, अफजल शेख, रजीकुल इस्लाम, एहदीन शेख, मुर्शीद आलम, मोतिउर रहमान, आबिद अंसारी आदि मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " पाकुड़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी विरोध - प्रदर्शन : जिला अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को भी लिया गया हिरासत में"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel