CLOSE ADS
CLOSE ADS

बोरियो थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित : अफवाहों पे ना दें ध्यान


बोरियो:- बोरियो थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने की। बीडीओ टुडू दिलीप ने सभी समुदायों के लोगों से अपनी - अपनी राय मांगी। सभी समुदायों के लोगों ने अपने सुझाव में कहा की बोरियो बाजार में पिछले पांच या छह वर्षों से मोहर्रम पर्व को मुस्लिम समुदाय के लोग नहीं मना रहे हैं और इस बार भी यहां के लोग मोहर्रम का त्योहार नही मनाएंगे। टुडू दिलीप ने कहा की अगर वॉट्सएप के माध्यम से कोई गलत या अफवाह वाली मैसेज आए तो उस मैसेज को फॉरवुड न करें और ऐसे मैसेज करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन की दें।

बोरियो थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित : अफवाहों पे ना दें ध्यान

वहीं थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया की बोरियो प्रखंड में ताजिया के लिए किसी भी समूह के पास लाइसेंस नहीं है।अगर किसी गांव या मोहल्ले में मोहर्रम पर्व को मनाया जाता है तो उस जगह पर पुलिस बल मौजूद रहेंगे, जिससे किसी भी तरह का कोई असामाजिक तत्व पनप नही सके।थाना प्रभारी ने कहा कि हमेशा त्योहार के समय कुछ असमाजिक तत्व वॉट्सएप ग्रुप पर गलत और अफवाह वाली मैसेज करते हैं, उस पर ध्यान नहीं देना है और उस मैसेज को पहले ब्लॉक करना है और उसे आगे फारवर्ड होने से रोकना है।

मौके पर बोरियो प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार, एसआई सुषमा कुमारी, एएसआई जमील अख्तर, बांझी संथाली के मुखिया स्टीफन मुर्मू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जेठा मरांडी, झामुमो नेता एजाज अंसारी, बोरियो संथाली के उप मुखिया फैयाज अंसारी, अर्जुन रजक, चंदन रक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बोरियो थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित : अफवाहों पे ना दें ध्यान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel