जिलेवासी हर घर तिरंगा अभियान से जुडें और शान से अपने घरों में तिरंगा लहरायें : DC साहिबगंज


साहिबगंज :आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
 
जिलेवासी हर घर तिरंगा अभियान से जुडें और शान से अपने घरों में तिरंगा लहरायें : DC साहिबगंज

इस वर्ष आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस को वृहत पैमाने पर मानने का फ़ैसला लिया गया है। इसी दिशा में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाहरणालय परिसर में उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा पलाश झंडा बिक्री केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही उपायुक्त ने झंडों की गुणवत्ता देखी एवं दीदियों को अधिक से अधिक झंडा बिक्री करने के लिए प्रेरित किया। 

जिले के सभी 09 प्रखंडों में जेएसएलपीएस को 10,000 झंडा बिक्री का लक्ष्य दिया गया है। यह 10000 झंडे उधवा प्रखंड की रुकैया आजीविका सखी मंडल समूह द्वारा निर्मित किया गया है। जिसकी बिक्री समाहरणालय परिसर स्थित पलाश झंडा बिक्री केंद्र में आज से की जा रही है। यहां पर आम जन ₹18 की दर से झंडा क्रय कर सकते हैं। झंडे का साइज 16×24 रहेगा। इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त है। इसके तहत जिले को पर्यटन विभाग की ओर से 1,30,000 झंडा उपलब्ध कराया गया है। 

भारत एवं राज्य सरकार द्वारा आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है।उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि वह अपने - अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक झंडा लहराएं और गौरान्वित  महसूस करें।जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए झंडे सभी 09 प्रखंडों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कोई व्यक्ति या एनजीओ झंडा वितरित करने की पहल करते हैं तो वह अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर झंडा प्राप्त कर सकते हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "जिलेवासी हर घर तिरंगा अभियान से जुडें और शान से अपने घरों में तिरंगा लहरायें : DC साहिबगंज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel