छात्र - छात्राओं द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस


साहिबगंज : नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज द्वारा साहिबगंज महाविधालय के राजनीति शास्त्र विभाग में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

छात्र - छात्राओं द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

मौके पर उपस्थित विभागाध्यक्ष राजीव ने बताया की 12 अगस्त को अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद दुनियाभर के नौजवानों को सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों पर उनके नजरिए को सामने लाने और इनमें उन्हें बराबर का हिस्सेदार बनाना होता है। उन्होंने बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन साल 2000 में किया गया था। इससे पहले 1985 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया था। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का अहम मकसद नौजवानों की हिस्सेदारी सामाजिक, राजनीतिक और आविष्कार करने वाले युवा को सम्मानित करना है।
  
कार्यक्रम में प्रोफेसर मेघा कुमारी ने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान मनाने का लक्ष्य है। भारत सरकार ने इस वर्ष लगभग 20 करोड़ घर में तिरंगा फरहाने का लक्ष्य रखा है। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में लोगों को बताया गया की लगभग 60 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग है, परंतु युवा आजकल दिग्भ्रमित हो जाते हैं। जबकि इस वर्ष हमने देखा की कैसे युवाओं ने कॉमेंन वेल्थ गेम्स में 61 पदक अपने देश में जीत कर लाए थे। 
  
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अंकित कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया कि हमलोगों को सोशल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग पर भी इस कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर चलाना चाहिए। नमामि गंगे में गंगा सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के दर्जनों छात्र - छात्राओं ने भाग लिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "छात्र - छात्राओं द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel