CLOSE ADS
CLOSE ADS

झारखंड के मुख्यमंत्री अगले तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते : निर्दलीय विधायक सरजू राय ने ट्वीट कर दी है यह जानकारी


रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगले 3 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, इसके लिए उन्हें चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है-

झारखंड के मुख्यमंत्री अगले तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते : निर्दलीय विधायक सरजू राय ने ट्वीट कर दी है यह जानकारी

यह बातें निर्दलीय विधायक सरयू राय ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग द्वारा राज्यपाल को प्रेषित सील बंद रिपोर्ट के हवाले से कहा है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग से राज्यपाल को भेजी अनुशंसा के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीन साल तक के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिया है। 

उन्होंने ट्विट किया है कि भारत के निर्वाचन आयोग ने झारखंड के राज्यपाल के पास अपनी अनुशंसा भेज दिया है कि हेमंत सोरेन भ्रष्ट आचरण के दोषी पाये गए हैं, इसलिए ये विधायक नहीं रह सकते। इन्हें अगले तीन वर्षों तक विधायक का चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिया गया है।


कहना गलत नहीं होगा कि झारखंड के राजनीतिक दल के नेता राज्यपाल के आने के बाद उनके द्वारा किए जाने वाली घोषणा की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "झारखंड के मुख्यमंत्री अगले तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते : निर्दलीय विधायक सरजू राय ने ट्वीट कर दी है यह जानकारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel