पश्चिम बंगाल : सीएम ममता बनर्जी ने की बड़ी घोषणा, राज्य में बनेंगे 7 नए जिले


श्चिम बंगाल :- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य में सात और नए जिलों के गठन की घोषणा की। उन्होंने राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट बैठक में सात नए जिलों के गठन को मंजूरी दी गई है। मुर्शिदाबाद जिले को विभक्त कर दो नए जिलों का गठन किया जायेगा। मुर्शिदाबाद जिले को तोड़कर कांदी व बहरमपुर दो नए जिले बनाए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल : सीएम ममता बनर्जी ने की बड़ी घोषणा, राज्य में बनेंगे 7 नए जिले

     इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिले को भी विभक्त कर दो नए जिलों का गठन किया जाएगा। उत्तर 24 परगना को विभक्त कर और दो नया जिला इच्छामती व बसीरहाट बनाया जाएगा, वहीं दक्षिण 24 परगना जिले को विभक्त कर सुंदरवन, बांकुड़ा को विभक्त कर विष्णुपुर, नदिया जिले को विभक्त कर राणाघाट जिला का गठन किया जाएगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले 23 जिले थे। अब इनकी संख्या बढकर 30 हो गई। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में वाममोरचा कार्यकाल के दौरान कुल 19 जिले थे। वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद से तृणमूल कांग्रेस सरकार ने चार नए जिले का गठन किया। बर्दवान जिले को विभक्त कर पूर्व बर्दवान व पश्चिम बर्दवान जिला बनाया गया। इसकी प्रकार पश्चिम मेदिनीपुर को विभक्त एक और नया जिला झाड़ग्राम का गठन किया गया। इसके अलावा दार्जिलिंग को विभक्त कर कालिम्पोंग व जलपाईगुड़ी जिले को बांट कर अलीपुरदुआर नया जिला बनाया गया। अब मुख्यमंत्री ने और सात नए जिलों के गठन की घोषणा की है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " पश्चिम बंगाल : सीएम ममता बनर्जी ने की बड़ी घोषणा, राज्य में बनेंगे 7 नए जिले"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel