बिहार पहुंचा नया कंपोजिट गैस सिलेंडर : वजन में आधा और ब्लास्ट प्रूफ, पुराने से बदलिए, जानिए खासियत, प्रक्रिया और कीमत


बिहार:-गैस सिलेंडर पर हमेशा विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इंडियन ऑयल सुरक्षा कारणों से समय-समय पर नए सिलेंडर लॉन्च करता रहा है। इंडियन ऑयल ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नया एलपीजी कम्पोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है। इसका निर्माण तीन स्तरों में किया गया है। अंदर की पहली परत हाई डेंसिटी पॉली इथिलीन से बनी है। यह भीतरी परत पॉलीमर से बने फाइबरग्लास से ढकी होती है और सबसे बाहरी परत भी एचडीपीई से ही बनी होती है।

बिहार पहुंचा नया कंपोजिट गैस सिलेंडर : वजन में आधा और ब्लास्ट प्रूफ, पुराने से बदलिए, जानिए खासियत, प्रक्रिया और कीमत

किसी भी इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स से लिया जा सकता है

यह नया इंडियन ऑयल कम्पोजिट सिलेंडर , सिलेंडर के वजन का आधा है। एक लोहे के सिलेंडर का वजन गैस के साथ 30 - 31 किलोग्राम होता है। साथ ही इस नए कंपोजिट सिलेंडर का वजन गैस के साथ सिर्फ 16 किलो होगा और इसे ब्लास्ट प्रूफ भी बनाया गया है। यानी अब आग लगने पे यह फटेगा नहीं, बल्कि पिघल जाएगा। यह सिलेंडर काफी हद तक पारदर्शी होता है, जिससे यह देखा जा सकता है कि इसमें कितनी गैस बची है। इसके अलावा, यह जंग प्रतिरोधी भी है। इससे सिलेंडर खराब भी नहीं होता है और ना ही फर्श पर कोई दाग लगता  है। इसके कारण मॉडर्न किचन की खूबसुरती और भी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कम्पोजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है। इसे किसी भी इंडेन वितरक से प्राप्त किया जा सकता है।

पुराने स्टील सिलेंडर को ऐसे बदल सकते हैं आप

अगर ग्राहक इंडियन ऑयल का यह नया कंपोजिट सिलेंडर लेना चाहे तो वो अपने पुराने स्टील सिलेंडर से कंपोजिट सिलेंडर को बदलवा सकते हैं। इसके लिए केवल पुराने सिक्योरिटी मनी और नए सिक्योरिटी मनी के बीच अंतर राशि का भुगतान करना होगा। आईओसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अगर आपने पहले इंडेन के लिए 1500 रुपये चुकाए हैं तो कंपोजिट के लिए सिर्फ 3350-1500 रुपये = 1850 रुपये ही देने होंगे। यह कीमत 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर की है। पांच किलो का सिलेंडर लेना है तो 2150-1500 = 650 रुपये देने होंगे। यानी कि 10 किलो एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर के लिए 3350 रुपये और 5 किलो सिलेंडर के लिए 2150 रुपये जमा करने होंगे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बिहार पहुंचा नया कंपोजिट गैस सिलेंडर : वजन में आधा और ब्लास्ट प्रूफ, पुराने से बदलिए, जानिए खासियत, प्रक्रिया और कीमत "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel