भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिद्धो - कान्हू सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया
साहिबगंज :संध्या बेला में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न्न विद्यालयों के छात्र - छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। इस क्रम में सेंट जेवियर्स के कक्षा पांचवी की छात्रा गरिमा मिश्रा ने रश्मिरथी का पाठ कर सबको चकित किया। वहीं कई ग्रुप के द्वारा देशभक्ति नाटक का भी मंचन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारीगणों ने "बदलता भारत" विषय पर अपने - अपने मंतव्य रखें। इस क्रम में उपायुक्त राम निवास यादव ने कहा कि भारत के लोग ही आने वाले समय मे विकास की गाथा लिखेंगे। आज विश्व के परिपेक्ष्य में भारत अहम भूमिका रखता है।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि अगर हम बदलाव की ठान लें तो निश्चय ही बदलाव ला सकतें हैं।उन्होंने कहा कि पहाड़ पर बसा लदौनी गांव एक समय विकास से अछूता था, परंतु अब गांव के संपूर्ण विकास की परिकल्पना सच होती दिख रही है। आज इस पहाड़िया गांव के हर घर मे बिजली और पानी है और लोग मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं, यही असली बदलता भारत है। ईसी संर्दभ में वन प्रमंडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने मंतव्य रखते हुए युवाओं को प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपायुक्त राम निवास यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार समेत जिले के वरीय पदाधिकारीगण ने उपस्थित होकर बच्चों की प्रस्तुति देखी और उनकी हौसला अफजाई की।कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित अतिथियो के कर कमलों से पुरुस्कार वितरित किया गया। जहां सभी ने बच्चों को सुभकामनाएँ दी।
इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया एवं जन संपर्क विभाग द्वारा लगाए गए एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। भारी संख्या में लोगों ने एलईडी के माध्यम से भी कार्यक्रम का आंनद लिया। इस क्रम में उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी,
उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता संजय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सविता सिंह, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, डॉ. विजय, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, गणेश तिवारी एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिद्धो - कान्हू सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया"
Post a Comment