बिहार के इन 6 जिलों में शुरू हुई पारदर्शी सिलेंडर की बिक्री : जानिए कंपोजित एलपीजी सिलेंडर की खासियत


बिहार : घरेलू सिलेंडरों की दुनिया में एक नया नाम जुड़ा है, जिसे सभी कमपोजिट एलपीजी सिलेंडर के नाम से जानते हैं। हालांकि यह कमपोजिट सिलेंडर वर्तमान में बिहार के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है, लेकिन यह काफी प्रसिद्ध भी हो चुका है। 

बिहार के इन 6 जिलों में शुरू हुई पारदर्शी सिलेंडर की बिक्री : जानिए कंपोजित एलपीजी सिलेंडर की खासियत

वजह है इस सिलेंडर का वजन एवं इसकी पारदर्शिता। यह सिलेंडर वजन में लाल रंग के घरेलू सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का है एवं इसकी पारदर्शिता की वजह से लोगों को काफी सुविधा मिली है। आमतौर पर घरेलू सिलेंडरों के अंदर मौजूदा गैस की मात्रा को जानना काफी मुश्किल होता है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी, लेकिन नए कमपोजिट सिलेंडर के आने के बाद उनकी सारी दिक्कतें भी समाप्त हो जाएंगी।

आपको बता दें कि जिस कमपोजिट सिलेंडर की शुरुआत सितंबर 2021 में की गई थी, वह धीरे - धीरे बिहार के लगभग हर शहर में अपनी पहुंच बना रहा है। वर्तमान समय की बात करें तो यह सिलेंडर सिर्फ 5 जिलों में ही उपलब्ध था, जिनमें पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय एवं आरा जिले का नाम शामिल है। यहां आपको बता दें की इसी माह से आईओसी के डिविजनल एरिया ने टाउन एरिया से इसकी शुरुआत की है, जिसके बाद अब हाजीपुर में भी यह कमपोजिट सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। 

बता दें कि हाजीपुर बिहार का छठवां शहर है, जहां कंपोजिट सिलेंडर की शुरुआत की गई है।आइओसीएल के डिविजनल एलपीजी हेड राहुल दीक्षित ने कहा कि कमपोजिट सिलेंडर का दायरा चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है।क्योंकि इस सिलेंडर का कुछ हिस्सा पारदर्शी है, इसलिए अचानक गैस खत्म होने की वजह से होने वाली परेशानी से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस कंपोजिट सिलेंडर की वजह से गैस खत्म होने से पहले ही लोग दूसरे गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करा पाएंगे

दूसरी खास बात इस सिलेंडर के बारे में यह है कि इस पर जंग नहीं लगता, जिसके कारण इसका बाहरी हिस्सा जल्दी खराब नहीं होगा। हाजीपुर के टाउन एरिया में इसकी शुरुआत हो चुकी है और लगभग 1 महीने में यह सभी एजेंसियों के पास उपलब्ध होगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


 

0 Response to "बिहार के इन 6 जिलों में शुरू हुई पारदर्शी सिलेंडर की बिक्री : जानिए कंपोजित एलपीजी सिलेंडर की खासियत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel