नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान
साहिबगंज :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र सभी 9 प्रखंडों में राष्ट्र युवा स्वयंसेवकों द्वारा 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने बताया कि हमारा देश आजादी के 75वां वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा, युवा मंडल गठन कार्यक्रम, वृक्षारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम बृहद रूप में किया गया और आगे भी किया जाएगा। शुभम ने महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जिलेवासियों से 13 से 15 अगस्त 2022 को अपने - अपने घरों पर तिरंगा लहराने और देश का मान बढ़ाने का आह्वाहन किया।
0 Response to "नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान"
Post a Comment