वर्णवाल कोचिंग सेंटर ने 100 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला
साहिबगंज :स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर साहिबगंज सदर प्रखंड अन्तर्गत जयंतीग्राम महादेवगंज स्थित वर्णवाल कोचिंग सेंटर की तरफ से आजादी के 75वीं वर्षगांठ पूरे होने के उपलक्ष्य में 100 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया। कोचिंग सेंटर के संचालक राहुल ने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' सारा देश मना रहा है, इसी क्रम में वर्णवाल कोचिंग सेंटर के सैकड़ों छात्र - छात्राओं एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा के बाद कोचिंग सेन्टर पर झंडोतोलन किया गया।
मौके पर कोचिंग संचालक अनुराग राहुल ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हम सब के लिए एक अच्छी पहल है। सभी लोगों को अपने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान करना चाहिए तथा देश भक्ति का जुनून सभी में होना चाहिए। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पवन कुमार सिन्हा ने कहा की आज पूरा देश भक्तिमय हो गया है और हम लोगों को स्वदेश के प्रति आगे आना चाहिए। मौके पर पूर्व मुखिया गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य की सुनीता देवी, सेविका सरस्वती देवी पंचायत समिति किरण देवी, पूर्व पंचायत सदस्य संजय कुमार सिंह, जनार्धन रविदास, सुधाकर यादव, श्रीकांत कुमार साह, दुखन मंडल, अनिल मंडल, अरविंद मंडल मुख्य रूप से शामिल रहे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "वर्णवाल कोचिंग सेंटर ने 100 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला"
Post a Comment