CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज में आस्था का महापर्व छठ शुरू : आज खरना, व्रतियों ने गंगा नदी में जाकर की पूजा - अर्चना


साहिबगंज :- झारखंड समेत देश भर में शुक्रवार से नहायखाय के साथ आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हुई। साहिबगंज के मुख्यालय प्रखंड सहित विभिन्न प्रखंडों में भी छठ महापर्व शुरू हो गया। हजारों व्रतियों ने गंगा नदी में जाकर पूजा की। ज्यादातर व्रतियों ने अपने घर के आंगन या छत पर पूजा की। बाजार में दोपहर तक भारी भीड़ रही। कई सामाजिक संस्थाओं ने छठ व्रतियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई।

साहिबगंज में आस्था का महापर्व छठ शुरू : आज खरना, व्रतियों ने गंगा नदी में जाकर की पूजा - अर्चना



गंगा नदी के किनारे छठ व्रतियों ने की पूजा

खरना के साथ छठ पूजा प्रारंभ करने के लिए व्रतियों ने सुबह ही गंगा नदी के तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नदी का जल और बालू पूजा के लिए घर ले गए। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घाट का भी स्थान चिह्नित कर लिया।

घरों में भी की आराधना

नहायखाय के साथ पूजा प्रारंभ करने वाले व्रतियों में से अधिकांश ने अपने घरों में ही रहकर भगवान भास्कर की आराधना की। सुबह में व्रतियों ने अपने घरों के आंगन और छतों पर पूजन किया। घरों में छठ महापर्व के लिए विशेष साफ-सफाई की गई।

बाजार में लगीं छठ के सामानों की दुकानें

फलों की भी सजी दुकान

बाजार में छठ में इस्तेमाल होने वाले फलों की भी कई दुकानें लगाई गई है। ठेला पर फल बेचने वाले पूरे शहर में घूम-घूम कर फल बेच रहे है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " साहिबगंज में आस्था का महापर्व छठ शुरू : आज खरना, व्रतियों ने गंगा नदी में जाकर की पूजा - अर्चना"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel