झारखंड के इन हिस्सों से लौट गया मानसून : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से कई जिलों में होगी बारिश
रांची :- झारखंड के कई हिस्सों से मानसून वापस लौट चुका है.
मगर दो - तीन दिन के अंदर पूरी तरह से राज्य में मानसून की वापसी हो जाएगी. इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है. चक्रवात के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. यह जानकारी राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी.
धनबाद के पपुंकी में हुई सबसे ज्यादा बारिश
अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. धनबाद के पपुंकी में सबसे अधिक 22.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. इस दौरान चाईबासा सबसे गर्म स्थान रहा,जहां उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुमला सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
तीन दिनों तक झारखंड में होगी वर्षा
अगले पांच दिन तक तापमान में बदलाव के संकेत नहीं
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 16 अक्तूबर को राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं.17 अक्तूबर को दक्षिण - पश्चिमी तथा मध्य भागों में और 18 अक्तूबर को प्रदेश के पश्चिमी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
झारखंड के जिलों से लौट गया मानसून
अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हिस्से से मानसून लौट गया है. बाकी हिस्से से तीन दिन के भीतर मानसून की वापसी हो जाएगी. उन्होंने बताया कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा जिले से मानसून की वापसी हो चुकी है. अगले तीन दिन के भीतर झारखंड के बाकी हिस्से से भी मानसून लौट जाएगा.
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " झारखंड के इन हिस्सों से लौट गया मानसून : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से कई जिलों में होगी बारिश"
Post a Comment