सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं चंचल कुमारी


 साहिबगंज :-- तालझारी प्रखण्ड के मोतीझरना पंचायत में आयोजित "आपकी योजना - आपकी सरकार -आपके द्वार" कार्यक्रम में तालझारी प्रखण्ड निवासी चंचल कुमारी को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत ढाई हजार रूपये का अनुदान मिला। 

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं चंचल कुमारी
चंचल ने राज्य सरकार की ओर से मिले इस अनुदान के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपनी पढ़ाई आगे भी जारी रखेंगी। भविष्य में पढ़ाई लिखाई कर डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य बालिका शिक्षा पर जोर, बाल विवाह प्रथा का अंत, महिला शक्तिकरण, किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है। 


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं चंचल कुमारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel