CLOSE ADS
CLOSE ADS

कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित आगामी गणतंत्र दिवस 2023 के पैरेड के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के अंजली शर्मा और अभिदिप्ष सागर का चयन


साहिबगंज :-- आगामी गणतंत्र दिवस 2023 में कर्तव्य पथ, दिल्ली, पर एनएसएस बटालियन के पैरेड हेतु साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस वॉलंटियर अंजलि शर्मा व अभिदिप्ष प्रशांत सागर का चयन राज्य स्तर पर किया गया है। 

कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित आगामी गणतंत्र दिवस 2023 के पैरेड के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के अंजली शर्मा और अभिदिप्ष सागर का चयन


दोनों एनएसएस वोलेंटेयर्स विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में राष्ट्र स्तरीय चयन में भाग लेंगे। चयनित वॉलंटियर्स साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज इकाई - 4 के सक्रिय एनएसएस वालंटियर हैं, जिसके कार्यक्रम पदाधिकरी सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह हैं।

दोनों वॉलंटियर्स ने प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, विभिन्न सामाजिक कार्यों, स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ आदि कई जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्य रूप से चयन प्रक्रिया में पैरेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तम प्रदर्शन होना चाहिए। बता दें कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत यह सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने जैसा होता है।

इसके लिए चयनित वॉलंटियर्स में सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका से पांच छात्र और पांच छात्राओं का चयन किया गया है। इन्हे पैरेड पर विशेष ध्यान देकर तैयारी करने की बात कही गई है। डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह गर्व का विषय है की हमारे महाविद्यालय और जिले के लिए दो एनएसएस वॉलंटियर आगामी गणतंत्र दिवस पैरेड में शामिल होने के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। साहिबगंज महाविद्यालय इन दोनों वॉलंटियर्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रकट करता है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित आगामी गणतंत्र दिवस 2023 के पैरेड के लिए साहिबगंज महाविद्यालय के अंजली शर्मा और अभिदिप्ष सागर का चयन "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel