"नया भारत गढ़ो" के अंतर्गत 52वां प्रतियोगिता परीक्षा का होगा आयोजन : ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


साहिबगंज :- "नया भारत गढ़ो" के 52वां प्रतियोगिता परीक्षा 

"नया भारत गढ़ो" के अंतर्गत 52वां प्रतियोगिता परीक्षा का होगा आयोजन : ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


रामकृष्ण मिशन रांची के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में नया भारत गढ़ो प्रतियोगिता के सफ़ल संचलान हेतु स्वामी अजपानन्द और जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. रणजीत कुमार सिंह अपने कुछ सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त राम निवास यादव से मुलाकात की और छात्रों व बच्चों के बीच में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके सहयोग की प्रार्थना की। डॉक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि बच्चों के लिए यह कार्यक्रम तीन भागों में आयोजित किया जा रहा है।


पहला भाग प्रश्नोत्तरी का होगा वहीं दूसरा भाग सस्वर पाठ और तीसरा भाग निबंध लेखन का होगा। तीनों प्रतियोगिताओं हेतु 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन के लिए खुली हुई है। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है,  प्रतियोगिता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

पुरस्कार वितरण रांची में 12 जनवरी को "युवा दिवस" के अवसर पर एक सामारोह आयोजित कर किया जाएगा।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को नगद एवं सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि पहला वर्ग क्लास 3 से 5 के बच्चों के लिए है। दूसरा वर्ग क्लास 6 से 8 तक के बच्चों के लिए रखा गया है, जबकि   
तीसरा वर्ग क्लास 9 से 12 तक के बच्चों के लिए और चौथा वर्ग सबके लिए खुला है।
इस प्रतियोगिता में कॉलेज के बच्चे, उनके माता - पिता या कोई भी भाग ले सकता है।  

सस्वर पाठ या रेसिटेशन के लिए दो ग्रुप होंगे, पहला क्लास 5 से 7  तक और दूसरा क्लास 8 से 10 तक। तीसरा  कार्यक्रम यानी निबंध लेखन में 2 वर्ग रखे गए हैं। पहला है केवल शिक्षकों के लिए और दूसरा ग्रुप खुला हुआ है सबके लिए। उसमें स्कूल के बच्चे , कॉलेज के बच्चे, उनके परिजन एवं कोई भी भाग ले सकता है। कॉलेज के लिए एक अलग से कार्यक्रम होगा। कॉलेज के बच्चे ओपन ग्रुप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें ओपन ग्रुप है और निबंध लेखन के लिए भी ओपन ग्रुप है।

स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी फॉर्म भर कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
===============
जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नम्बर-
91, 96311 55933,9006963963, 06436356485, 06436222100,9939685774,100

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " "नया भारत गढ़ो" के अंतर्गत 52वां प्रतियोगिता परीक्षा का होगा आयोजन : ऐसे करें रजिस्ट्रेशन "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel