झारखंड के छह लोगों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार


2019, 2020 और 2021 के लिए विभिन्न कला-विधाओं से जुड़े देशभर के कई लोगों को इस वर्ष संगीत नाटक अकादमी के विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

झारखंड के छह लोगों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार



इसकी घोषणा संगीत नाटक अकादमी के सचिव एपी राजन ने पिछले दिनों की। इसके लिए देशभर के 128 लोग व संस्थाओं का चयन किया गया है। इसमें झारखंड के 6 लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें संगीत नाटक अकादमी पुस्कारकार से सम्मानित किया जाएगा।

छह लोगों को किया जाएगा सम्मानित

झारखंड के उन 6 नामों में से रंगकर्मी अजय मलकानी, सरायकेला शैली के छऊ नृत्य गुरु सह कलाकार ब्रजेंद्र कुमार पटनायक, ट्राइबल फोक व म्यूजिक के लिए नायक टोली हटिया के महावीर नायक को अमृत अवॉर्ड, संथाली म्यूजिक के लिए जादूगोड़ा पूर्वी सिंहभूम के दुर्गा प्रसाद मुर्मू, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार - 2020 के लिए सिमडेगा के जगदीश बड़ाईक, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार - 2021 के लिए बोकारो के बिनोद महतो का चयन किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

बता दें कि देशभर के रंगमंच और संगीत के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है। इस साल देश के 128 लोगों व संस्थाओं का चयन अकादमी पुरस्कार के लिए किया गया है। सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "झारखंड के छह लोगों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel