CLOSE ADS
CLOSE ADS

बिहार के चर्चित IPS विकाश वैभव की चोरी हुई ग्लाक पिस्टल की खासियत कर देगी दंग : जानें क्यों इसे माना जाता है भरोसेमंद हथियार


टना :- आइपीएस अधिकारी विकास वैभव की सरकारी पिस्टल चोरी हो गई है। 

बिहार के चर्चित IPS विकाश वैभव की चोरी हुई ग्लाक पिस्टल की खासियत कर देगी दंग : जानें क्यों इसे माना जाता है भरोसेमंद हथियार



उनके आवास से ही किसी अज्ञात ने इसे गायब कर दिया है। इस संबंध में एक सफाईकर्मी को हिरासत में भी लिया गया है। IG के पद पर तैनात विकास वैभव का जो पिस्टल गायब हुआ है वो कोई आम हथियार नहीं, बल्कि बेहद विशेष और असरदार 'ग्लॉक पिस्टल है, जिसकी खासियत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

9MM ग्लाक पिस्टल

आइपीएस विकास वैभव की जो पिस्टल गायब हुई है वो 9MM ग्लॉक पिस्टल है। ऑस्ट्रियन कंपनी ग्लॉक जेस. एम.बी के द्वारा इस पिस्टल को तैयार किया जाता है और इसे बेहद भरोसेमंद हथियार माना जाता है। भारत में स्पेशल फोर्सेस, पैरा कमांडो, IPS, एनएसजी वगैरह को यह हथियार उपयोग के लिए दिया जाता है। इसमें 6 से लेकर 33 राउंड तक मैगजीन का उपयोग हो सकता है। भारत में इस हथियार में 17 राउंड वाली मैगजीन का उपयोग किया जाता है। यानी इसके मैगजीन में एक साथ 17 गोलियां आती है।

पिस्टल की खासियत

इस पिस्टल से साधा निशाना अचूक होता है और गोली 1230 फीट प्रति सेकेंड की स्पीड से चलकर शिकार बनाती है। इसकी रेंज भी 50 मीटर है। इसमें 9mm की कोई भी गोली लग जाती है। पॉलीमर से बनी यह पिस्टल बेहद हल्की होती है और गर्म वातावरण में भी आसानी से इसे हैंडल किया जा सकता है। यह एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल है।

80 के दशक में मचाई थी धूम


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " बिहार के चर्चित IPS विकाश वैभव की चोरी हुई ग्लाक पिस्टल की खासियत कर देगी दंग : जानें क्यों इसे माना जाता है भरोसेमंद हथियार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel