ABVP ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद : जयंती पर किया गया माल्यार्पण
साहिबगंज :-- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साहिबगंज नगर इकाई द्वारा आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर अभाविप प्रखंड प्रदेश के प्रांत एसएफएस प्रमुख आदित्य प्रताप ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बारे में कहा कि बिरसा मुंडा ने जब सामाजिक स्तर पर आदिवासी समाज में चेतना पैदा कर दी, तो आर्थिक स्तर पर सारे आदिवासी शोषण के विरुद्ध स्वयं ही संगठित होने लगे।
बिरसा मुंडा ने उनके नेतृत्व की कमान संभाली। आदिवासियों ने 'बेगारी प्रथा' के विरुद्ध जबर्दस्त आंदोलन किया। बिरसा मुंडा के नेतृत्व में 19वीं सदी के आखिरी दशक में किया गया मुंडा विद्रोह उन्नीसवीं सदी के सर्वाधिक महत्वपूर्ण जनजातीय आंदोलनों में से एक है। इसे उलगुलान (महान हलचल) नाम से भी जाना जाता है। आगे उन्होंने कहा कि मुंडा विद्रोह झारखण्ड का सबसे बड़ा और अंतिम रक्ताप्लावित जनजातीय विप्लव था,
जिसमे हजारों की संख्या में मुंडा आदिवासी शहीद हुए। इसके साथ ही अभाविप के जिला संयोजक पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के लोग अपने भगवान के रूप में पूजते हैं। अगर यूं देखा जाए तो बिरसा मुंडा ने हमारे देश को आजाद कराने में भी अपना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया था और अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध का बिगुल फूंक दिया था।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार, कॉलेज मंत्री इंद्रोजीत साह, नगर सह मंत्री अंजली शर्मा, चंदन कुमार, अविनाश कुमार साह, अभिषेक कुमार शर्मा, सूरज कुमार, अर्पणा कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " ABVP ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद : जयंती पर किया गया माल्यार्पण"
Post a Comment