पतना में युवती के साथ दुष्कर्म : छत पर उतारने गई थी कपड़ा ; घटना के बाद युवक फरार
पतना:-- रांगा थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है
जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम युवती छत पर कपड़ा उतारने गई थी। वहीं पहले से मयूरझुटी गांव के एक युवक चोरी- छुपे छत पर पहले से ही मौजूद था।
युवक ने युवती को देखते ही उसे पकड़ लिया व दुष्कर्म किया। बाद में हो - हल्ला करने पर आरोपित भागने में सफल हो गया। घटना को लेकर युवती ने परिजनों को बताया व परिजनों ने गुरुवार को रांगा थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
इसबीच थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिलने के बाद मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " पतना में युवती के साथ दुष्कर्म : छत पर उतारने गई थी कपड़ा ; घटना के बाद युवक फरार"
Post a Comment