टाटीझरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 148 जिंदा कारतूस व 16 हैंड ग्रेनेड के साथ भारी मात्रा में जंग लगे हथियार बरामद
टाटीझरिया(हजारीबाग)- टाटीझरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर 148 जिंदा कारतूस व 16 हैंड ग्रेनेड के साथ अन्य सामान बरामद किया है। बताते चलें कि टाटीझरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हज़ारीबाग़ - बगोदर मुख्य मार्ग स्थित परवा नदी के पुराने पुल के नीचे पिलर के पास पानी के धार के बगल में बंदूक की गोली जैसा दिखाई देने वाला सामान पड़ा है। सूचना के सत्यापन हेतु सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई।
एसपी मनोजरतन चौथे के निर्देश पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव ने जांच टीम का गठन किया, तत्पश्चात पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक ब्रह्मदेव यादव, सशस्त्र दलबल के साथ परवा नदी पहुँचे।
शाम का समय था, टॉर्च लाइट से खोजबीन करने के बाद 8 से 10 खोखा दिखाई दिया, उसके बाद पुलिस ने अगल - बगल गहराई से खोजबीन की तो एक कीचड़ से सना सीमेंट का बोरा मिला, जिसमें जंग लगा 16 निष्क्रिय हैंड ग्रेनेट बॉडी, 8 पीस ग्रेनेट का बेस प्लग , 2 पीस ग्रेनेट का स्प्रिंग, 9 पीस ग्रेनेट का स्ट्राइकर, 9 पीस ग्रेनेट का चाभी, 2 पीस 303 राईफल का जंग लगा हुआ 57 जिंदा कारतूस, जंग लगा 148 जिंदा कारतूस, जिसके पेंदी में 7.62 of v लिखा हुआ है,
जंग लगा हुआ 22 पीस गोली का खोखा, जिसके पेंदी पर 7.62 लिखा हुआ था, जंग लगा हुआ 19 पीस गोली का खोखा जिसके पेंदी पर zv67 लिखा हुआ था, जंग लगा हुआ 4 गोली खोखा जिसके पेंदी पर kf HZ i लिखा हुआ है, जंग लगा हुआ AK -47 राईफल का 56 खोखा, जंग लगा हुआ 12 बोर का 2 जिंदा कार्टिज, जिसके अग्रभाग में लाल रंग का कभर लगा हुआ है, जंग लगा हुआ एक बेलनाकार पाइप,
जिसकी लम्बाई करीब 7 अंगुल और एक शंकुकार कील, जिसकी लम्बाई करीब 6 अंगुल, जंग लगा हुआ 1 पतला रड और जंग लगा हुआ 4 अंगुल का एक नट, जिसके एक तरफ बोल्ट लगा हुआ था और जंग लगा हुआ 41 पीस कारतूस, जिसके पेंदी पर 7.62 लिखा हुआ एवम अग्र भाग कुतरा हुआ था की बरामदगी हुई है।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधकर्मी इस सामान से टाटीझरिया में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जो कि सफल नही हुए और नदी में छुपा दिया गया और बड़ी घटना होने से बच गया। पुलिस जांच में जुटी है जल्द उसका उद्द्भेदन किया जाएगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " टाटीझरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 148 जिंदा कारतूस व 16 हैंड ग्रेनेड के साथ भारी मात्रा में जंग लगे हथियार बरामद"
Post a Comment