नेहरू युवा केंद्र की ओर से संपन्न हुआ जिला स्तरीय युवा सम्मेलन : गंगा नदी को स्वच्छ रखने पर दिया गया जोर


साहिबगंज :-- नेहरू युवा केंद्र द्वारा सिद्धू-कान्हु सभागार में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। 

नेहरू युवा केंद्र की ओर से संपन्न हुआ जिला स्तरीय युवा सम्मेलन : गंगा नदी को स्वच्छ रखने पर दिया गया जोर


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपयुक्त रामनिवास यादव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, जियोलॉजी के विभागाध्यक्ष एस आर आई रिजवी, प्रोफेसर कुणाल कांत वर्मा और श्रवण कुमार रमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने कार्यक्रम की रूप रेखा, अतिथि एवम युवाओं के समक्ष पेश किया, साथ ही उन्होंने अतिथियों को पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।

 कार्यक्रम में उपायुक्त ने पॉपुलेशन पिरामिड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजमहल और साहिबगंज में सिवरेज निर्माण का कार्य किया गया है, ताकि शहर का गंदा पानी सीधे नदी में प्रवाहित न हो, साथ ही सोकपिट का निर्माण कार्य भी किया गया है, परंतु यदि सिर्फ प्रशासन पर छोड़ दिया जाए तो किसी भी लक्ष्य की पूर्ति नही हो सकती। इसमें जन सहभागिता जरूरी है और ग्रास रूट पर संदेश पहुंचाना भी जरूरी है।
 
वन पदाधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि भारत सरकार ने एक डाटा जारी किया है, जिसमें बताया गया है की झारखंड में गंगा नदी की स्थिति सबसे अच्छी है। गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमेशा हमें इस बात की निगरानी रखनी होगी की हम जहां जाएं, जहां रहें, वहां स्वच्छता बनाए रखें। कहीं पर भी गंदगी न फैलाएं, नियमित स्वच्छता का कार्य करें। इसे अपनी नैतिक जिम्मेवारी माननी चाहिए।

 कम से कम महीना में एक दिन अपने गांव में साफ - सफाई के लिए श्रमदान करें, साथ ही गांव को हराभरा भी बनाएं। उन्होंने बताया कि गंगा को साफ रखने का एक पैमाना होता है। जैसे, गंगा में यदि स्वच्छता है तो उस जगह पर डॉल्फिन होगी, साथ ही छोटी - छोटी मछलियां भी होनी चाहिए। साथ ही पानी भी प्रदूषित नहीं होनी चाहिए, और ऐसा हमारे साहिबगंज में है।   
 
प्रोफेसर एस आर आई रिजवी ने ग्राम स्तर पर गंगा दूत के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि आज से 100 मिलियन वर्ष पहले हिमालय पर्वत का निर्माण शुरू हुआ था, यह पृथ्वी पर सबसे बड़ा पहाड़ है, इसका उद्भव आज भी बढ़ रहा है। इसके ग्लेशियर से ही नदी का निर्माण हुआ है। हमारी भारतीय संस्कृति की शुरुआत भी सिंधु नदी के किनारे ही हुई थी। 

नदी का हमेशा विस्थापन होता है, जिसके कारण हमारा विकास प्रवाहित होता रहा है। गंगा भी हमारी विरासत रही है और इसकी पूजा भी होती है। हम उन्हे मां के रूप में पूजते हैं, इसलिए हमें इसकी स्वच्छता के लिए अपनी मानसिकता भी बदलनी होगी। भारत में सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र गंगा नदी के किनारे ही बसते हैं, क्योंकि इसके आसपास की भूमि उपजाऊ होती है। परंतु यही सभी कारक सबसे ज्यादा नदी को भी प्रदूषित भी करती हैं। क्योंकि कल - कारखाने से प्रवाहित होने वाले अपशिष्ट को नदी में बहाया जाता है। 

आज भी साहिबगंज की कृषि वर्षा के जल पर ही निर्भर है। हम नहरों के माध्यम से नदी के पानी को कृषि के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। हमें अपनी जवाबदेही गंगा के प्रति रखनी चाहिए।    

वहीं प्रोफेसर कुणाल कांत वर्मा ने कहा कि प्रकृति ने हमें इतना कुछ दिया है, फिर भी हम उसे गंदा करते हैं, इसी तरह नदी भी है, जिसे हम ज्यादा गंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति को स्वच्छ रखने से ही मनुष्य स्वच्छ रह सकता है। भारतीय सनातन प्रवृति में प्रकृति की पूजा की गई है, ताकि मनुष्य जीवित रह सके। जितना हम लोग प्रकृति से दूर होंगे, उतनी समस्या बढ़ेगी। 

श्रवण कुमार रमन ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ने साहिबगंज के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर युवाओं को गंगा के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए आठ विभिन्न प्रकार के आयामों की विस्तृत चर्चा की। अंत में नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से हमलोग हर नागरिक को जागरूक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा की स्वच्छता के लिए नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत की थी।

कार्यक्रम में कौशर, चंदन, सुरेंद्र, पूजा, लक्ष्मी, अमीषा, आकाश, विकास, सभी स्वयंसेवक के साथ विभिन्न प्रखंड एवं गांव से आए गंगा दूत उपस्थित रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "नेहरू युवा केंद्र की ओर से संपन्न हुआ जिला स्तरीय युवा सम्मेलन : गंगा नदी को स्वच्छ रखने पर दिया गया जोर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel