CLOSE ADS
CLOSE ADS

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल नहीं रहे


टना :-- हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल नहीं रहे। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनका जन्म मधुबनी जिला के घोघरडीहा में हुआ था। उनके निधन की खबर से बिहार की राजनीति में शोक की लहर पसर गई है। 

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल नहीं रहे


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के कई मंत्रियों के अलावा भाजपा जदयू के विधायकों में भी शोक संवेदना व्यक्त की है। 


 वे 1977 व 1980 में झंझारपुर से लोस क्षेत्र से चुने गए थे। इससे पहले 1967 से 74 तक विधान सभा के सदस्य रहे। 1967 से 69 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष व 1990 से 1995 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे। उनका जन्म 30 मार्च 1932 को मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के बेल्हा में हुआ था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल नहीं रहे"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel