मथुरा में सूटकेस में मिली लड़की की आरुषि यादव के नाम से हुई पहचान


थुरा :- मथुरा में 18 नवंबर को लाल सूटकेस में मिली 22 साल की लड़की की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर उसकी पहचान की।

मथुरा में सूटकेस में मिली लड़की की आरुषि यादव के नाम से हुई पहचान


आशंका जताई जा रही है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। मृतका दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी। उसकी हत्या करने के बाद शव लाल सूटकेस में बंद कर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया था।लड़की के परिवार वालों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की

सूत्रों के मुताबिक लड़की का नाम आरुषि यादव नाम है। हालांकि पुलिस ने अब तक उसका नाम उजागर नहीं किया है। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त के लिए 100 पुलिस कर्मियों की 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 300 CCTV की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके बाद भी लड़की की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तब पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र फैलाया। इस दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि बदरपुर के मोड़बंद की रहने वाली लड़की दो दिन से गायब है। यह सूचना ही पुलिस के लिए काफी थी। पुलिस की एक टीम लड़की के घर पहुंची। वहां से लड़की के मां और भाई को लेकर मथुरा पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची। यहां दोनों ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की।

  लड़की क्या करती थी?

उसकी परिजन क्या करते हैं? हत्या कैसे की गई? किस गाड़ी से लाकर उसके शव को फेंका गया? इस बारे में पुलिस मां-भाई से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की 17 नवंबर से घर से लापता थी। इसके बाद भी थाने में गुमशुदगी नहीं दर्ज कराई गई थी। इससे पुलिस को शक है कि लड़की के परिवार वाले ने ही उसका मर्डर किया है। बता दें कि उक्त युवती का लाल रंग के ट्रॉली बैग सूटकेस में कुछ दिनों पहले शव मिला था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

Related News

0 Response to " मथुरा में सूटकेस में मिली लड़की की आरुषि यादव के नाम से हुई पहचान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel