झारखंड के 6 महीने के शिवांश के लिए भगवान बनकर आए सोनू सूद : माता - पिता के साथ बच्चे को मुंबई बुलाया, सर्जरी की डेट फिक्स


दुमका :- कोरोना काल में सोनू सूद एक मसीहा बनकर सबके सामने आए थे। कोरोना के बाद अब भी मदद का ये सिलसिला जारी है। 

झारखंड के 6 महीने के शिवांश के लिए भगवान बनकर आए सोनू सूद :  माता - पिता के साथ बच्चे को मुंबई बुलाया, सर्जरी की डेट फिक्स


अब तक लाखों लोगों की तरफ सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया है और उनकी जिंदगी बदली है। सोनू सूद के दिल जीत लेने वाले अंदाज ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया है।


ऐसी ही एक पहल उन्होंने झारखंड के मासूम शिवांश के लिए भी की है। छह महीने के शिवांश का दिमाग जन्म से ही उसके सिर के बाहर रहा है। बड़ी बात यह है कि आज तक कोई भी डॉक्टर इसका इलाज नहीं कर पाया है। दिल्ली AIIMS के एक न्यूरो सर्जन ने इलाज के लिए 20 फरवरी 2025 की तारीख दी है। पिता मनोज कुमार चौधरी और मां मोनिका कुमारी ने कहा कि बेटे की बीमारी बढ़ती जा रही है, ऐसे में अगर जल्द इलाज नहीं किया गया तो बेटे की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।   

खबर सुनकर सोनू सूद ने बच्चे का इलाज कराने का बीड़ा उठा लिया।

मुंबई में अभिनेता सोनू सूद के सूद चैरिटी ट्रस्ट ने बच्चे को इलाज के लिए मुंबई बुलाया। इसके लिए सोनू सूद ने खुद ही ट्वीट कर माता-पिता को टिकट भेजा। दुमका के काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत शिवतल्ला गांव के छह माह के शिवांश कुमार का इलाज अब मुंबई में सोनू सूनी चैरिटी करेगी। अभिनेता सोनू सूद ने वीडियो कॉल के जरिए हिमांशु के पिता मनोज कुमार चौधरी और मां मोनिका को मुंबई बुलाया था। परिवार के सभी सदस्य 18 नवंबर को रांची से मुंबई पहुंच गए हैं।

बता दें कि मासूम बच्चे के चेहरे पर गोल आकार में फोड़े जैसा बड़ा सा मांस है। शिवांश के परिवार के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं थे। बच्चे के माता-पिता शिवांश के इलाज के लिए दर-दर भटक रहे थे। ऐसे में सोनू सूद मासूम बच्चे की मदद के लिए आगे आए और बच्चे का इलाज कराने का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया। पहले सोनू सूद ने बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था- "टिकट भेज रहा हूं। शिवांश के इलाज का समय हो गया है, मिलते हैं मुंबई में"

अब सोनू सूद ने मासूम शिवांश को लेकर नया अपडेट ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है "शिवांश को जल्द ठीक कर वापस झारखंड भेजेंगे"

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " झारखंड के 6 महीने के शिवांश के लिए भगवान बनकर आए सोनू सूद : माता - पिता के साथ बच्चे को मुंबई बुलाया, सर्जरी की डेट फिक्स"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel