भारतीय संस्कृति और सफ़लता की सार्थकता जरुरी : डॉ. रणजीत कुमार सिंह प्राचार्य राजमहल कॉलेज
राजमहल :-आज मॉडल कॉलेज राजमहल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जानकारी दी गई।
परीक्षा की विस्तृत जानकारी गायत्री शक्ति पीठ साहिबगंज के जिला संयोजक कमल कांत मंडल से मिली। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि आगामी दिसंबर माह निर्धारित है। मौके पर मॉडल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा के साथ ही पाठ्यक्रम की जानकारी, अनुशासन, पढ़ाई में निरंतरता और परिश्रम के महत्व पर भी चर्चा की।
प्रवीर सिंह ने भारतीय ज्ञान परीक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। उन्होंने इस अवसर पर अपनी संस्कृति के महत्व को भी बताया। प्रचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा गायत्री शक्तिपीठ, हरिद्वार द्वारा आयोजित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया है की जो भी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वे मॉडल कॉलेज राजमहल में आकर नामांकन करा सकते हैं।
प्रत्येक विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही प्रखण्ड, जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र के साथ नगद राशि भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम के सफ़ल अयोजन में मोहन कुमार सिंह, हैप्पी सिन्हा, मनीष महतो आदि का अपेक्षित सहयोग रहा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "भारतीय संस्कृति और सफ़लता की सार्थकता जरुरी : डॉ. रणजीत कुमार सिंह प्राचार्य राजमहल कॉलेज"
Post a Comment