चन्द्र ग्रहण 2022 : इन राशि वालों के लिए कष्टदायी होगा चन्द्र ग्रहण
साहिबगंज :- आज का चन्द्र ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि में घटित हो रहा है। ऐसे में इस नक्षत्र व राशि में जन्में व्यक्तियों के लिए विशेष कष्टप्रद होगा।
चन्द्र ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए जातकों को यथा शक्ति दान, जप, पाठ करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य विजय पाठक ने बताया कि मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। हालांकि मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
साल का यह आखिरी खग्रास चन्द्न् ग्रहण होगा, जो दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक होगा। साहिबगंज में भी ग्रहण रहेगा। इससे पहले सूर्योदय के साथ ही सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर चन्द्र ग्रहण का सूतक लग जाएगा। ऐसे में इसका असर देव दिवाली पर पड़ेगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " चन्द्र ग्रहण 2022 : इन राशि वालों के लिए कष्टदायी होगा चन्द्र ग्रहण"
Post a Comment