साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा प्रखंड के नगर निकाय चुनाव के लिए RO घोषित : पढ़ें प्रत्येक वार्ड का विस्तारपूर्वक ब्यौरा
साहिबगंज :- नगर निकाय चुनाव के लिए जिले की तीन सीटों पर निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपर समाहर्ता डॉ. विनय कुमार मिश्रा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
इस प्रकार कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार दास व शिशिर कुमार पंडित को सहायक जिला योजना पदाधिकारी नियुक्ति किया गया। उधर, राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आइटीडीएक निदेशक सुनील कुमार सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी विशाल कुमार पांडेय व सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) शंकर प्रसाद को सहायक निर्वाची बनाया गया है।
इधर, बरहड़वा नगर पंचायत के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार व डीईओ दुर्गानंद झा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनया गया है।
साहिबगंज में कौन किस वार्ड के बने आरओ
साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 1-7 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी सबिता सिंह एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शशि कुमार राय व बीईईओ (बरहेट) के अहमद हुसैन को बनाया गया है।
इस प्रकार वार्ड नंबर 8-14 के लिए निर्वाची पदाधिकारी सीओ अब्दुल समद एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी मंडरो एमओ रामस्वरुप पासवान व बरहड़वा बीइइओ देवेंद्र पासवान को बनाया गया है। वार्ड नंबर 15-21 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी साहिबगंज बीडीओ सुबोध कुमार एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी जेई चंदन कुमार भगत व सदर बीईईओ प्रफुल्लचंद्र सिंह को बनाया गया है।
वार्ड नंबर 22-28 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रखंड स्वांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार व उधवा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार चौधरी को बनाया गया है।
राजमहल में कौन किस वार्ड के बने आरओ
राजमहल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1-7 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी राजमहल सीओ प्रीतिलता किस्कू एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजमहल प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार लकड़ा व बीईईओ श्रीकांत सीतांशु को बनाया गया है। वार्ड नंबर 8-14 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ कंचन कुमार सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कालीपद पाल व नगर पंचायत के जेई मुकेश कुमार पाल को बनाया गया है।
बरहड़वा में कौन किस वार्ड के बने आरओ
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा प्रखंड के नगर निकाय चुनाव के लिए RO घोषित : पढ़ें प्रत्येक वार्ड का विस्तारपूर्वक ब्यौरा "
Post a Comment