चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम : अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रखें ध्यान
आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 08 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी, जो कि शाम 06 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
वैज्ञानिक नजरिए से ये एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
तो चलिए आज जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन कार्यों से बचना चाहिए..नवंबर में लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए डेट, टाइम, सूतक काल और प्रभाव चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें धर्म शास्त्रों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है। वहीं घर में यदि पहले से पका हुआ भोजन रखा है तो उस पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।
मान्यता है कि इनका उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है। जब चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो, तो उस समय से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पल रहे बच्चे पर पड़ता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम : अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रखें ध्यान"
Post a Comment