भोगनाडीह की पवित्र मिट्टी लेकर धनबाद पहुंचने पर सिद्धो- कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू का अंग वस्त्र व माला पहना कर किया गया स्वागत
साहिबगंज/धनबाद:- भारत की आजादी के 75वां अमृत महोत्सव की इस पवित्र घड़ी में जहां पूरे देश में सभी संस्थाएं अपने - अपने तरीके से लोगों को भारत की इतिहास की गाथा सुनाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल रंगामाटी, सिंदरी, धनबाद की ओर से अमृत महोत्सव मनाने के उपलक्ष्य में अपने विद्यालय प्रांगण में अमर शहीद सिद्धो - कान्हू की जन्मस्थली की रजकण को "प्रेरणा स्थल" पर पारंपरिक पूजा- पाठ व विधि -विधान से संग्रहित करेंगे।
इस अवसर पर सिद्धो- कान्हु की जन्मस्थली भोगनाडीह के मिट्टी के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचते ही वंशज के मंडल मुर्मू एवं डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह का धनबाद रेलवे स्टेशन पर डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार ने स्वयं आकर माला व अंग वस्त्र प्रदान कर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस पर आभार प्रकट करते हुए वंशज के मंडल मुर्मू ने कहा कि "जो देश अपने शहीदों को भूल जाते हैं' वह आजाद कहलाने का हकदार नहीं"। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा स्थल पर स्थापित यह रजकण इस विद्यालय के छात्र - छात्राओं व आसपास के लोगों में राष्ट्रभक्ति का प्रेरणा जगाने का काम करेगा।
इस अवसर पर डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि डीएवी विद्यालय के छात्र - छात्राएं करीबन 6 वर्ष पहले मेरे नेतृत्व में साहिबगंज शैक्षणिक दौरे पर आए थे, छात्रों ने साहिबगंज, राजमहल के विश्व धरोहर फॉसिल पार्क, भोगनाडीह आदि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया था और उन्होंने शहीदों की शहादत स्थल के रजकण के लिए प्रार्थना की थी, ताकि उसे विद्यालय में प्रेरणा स्थल के रूप में स्थापित किया जा सके। डॉक्टर रणजीत सिंह ने कहा कि बच्चों का सपना पूरा होता देख मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "भोगनाडीह की पवित्र मिट्टी लेकर धनबाद पहुंचने पर सिद्धो- कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू का अंग वस्त्र व माला पहना कर किया गया स्वागत"
Post a Comment