जनमुद्दों की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ राजमहल प्रखंड का घेराव आज
तीनपहाड़ :-- तीनपहाड मंडल के भाजपा अध्यक्ष सागर मंडल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर आज सोमवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न झारखंड सरकार के विरोध में जनमुद्दों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं राजमहल प्रखंड का घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा मुख्य रूप से उपस्थित होकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सभा को संबोधित करेंगे।
मौके पर तीनपहाड़ मण्डल के भाजपा अध्यक्ष सागर मंडल ने प्रखंड वासियों व साहिबगंज के पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा के पदाधिकारीगण, पंचायत प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, भाजपा समर्पित जन प्रतिनिधि, सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता से इस "प्रखंड घेराव कार्यक्रम" में उपस्थित होने की।अपील की है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " जनमुद्दों की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ राजमहल प्रखंड का घेराव आज"
Post a Comment