साहिबगंज में सर्दी में राहत के नाम पर 1.11 करोड़ से मात्र 37 हजार के कंबल की खरीददारी : कैसे कटेगी गरीबों की ठंढ़


साहिबगंज :- गरीबों व सर्दी की ठिठुरती रातों में सड़क किनारे जीवन बसर करने वालों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से 37,678 कंबल की खरीदारी की है। 

साहिबगंज में सर्दी में राहत के नाम पर 1.11 करोड़ से मात्र 37 हजार के कंबल की खरीददारी : कैसे कटेगी गरीबों की ठंढ़


राज्य सरकार ने कंबल के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को इस बार करीब 1.11 करोड़ रुपए का आवंटन उपलब्ध कराया था। आवंटित राशि से जिला प्रशासन ने निविदा के माध्यम से कंबल की खरीदारी की है। जिले के नौ प्रखंडों में कंबल पहुंचना शुरू हो चुका है। 

सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय में करीब 20 हजार कंबल जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रखा गया है। कंबल का वितरण सर्दी पड़ते ही जरूरत मंदों को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। उधर, जिला आपदा प्रखंड शाखा की ओर से अलाव की भी व्यवस्था की जानी है। हालांकि अलाव के लिए फिलहाल आवंटन नहीं मिला है। नगर परिषद व नगर पंचायत के साथ सभी अंचलों में अंचलाधिकारी को अलाव की व्यवस्था करनी है।

ठंड के रातों में गरीबों के लिए अंचलों में कंबल पहुंचने लगा है। हालांकि कितना कंबल अंचल को मिला है, इस बात की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। दिगर है कि अंचलों को मिलने वाला कंबल गरीबों की आबादी के हिसाब से कम पड़ जाती है। सूत्रों के मुताबिक एक अंचल को करीब दो से तीन हजार कंबल मिल पाता है। सिर नगरपालिका क्षेत्र में करीब 10 हजार कंबल कम पड़ जाता है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज में सर्दी में राहत के नाम पर 1.11 करोड़ से मात्र 37 हजार के कंबल की खरीददारी : कैसे कटेगी गरीबों की ठंढ़"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel