"जो अपने शहीदों को भूल जाता है, वह गुलामी का ही हकदार है" : सिद्धो - काम्हू के वंशज मंडल मुर्मू
साहिबगंज :-- आज अमर शहीद सिद्धो - कान्हू के गांव भोगनाडीह की पवित्र भूमि के समस्त ग्राम वासियों ने उनके वंशज मंडल मुर्मू के नेतृत्व में शहादत स्थल के रजकण (वहां की मिट्टी) को पारंपरिक लोकाचार, पूजा - पाठ व विधि - विधान से डीएवी पब्लिक स्कूल रंगामाटी, सिंदरी, धनबाद के छात्रों और बच्चों के अनुरोध पर संग्रहित किया गया। इस अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ज्ञातव्य हो कि डीएवी स्कूल के छात्र और बच्चे तकरीबन 6 वर्ष पूर्व डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में साहिबगंज के दौरे पर आए थे और उन्होंने शहीदों की शहादत स्थल के पवित्र मिट्टी के लिए प्रार्थना की थी, ताकि उसे विद्यालय में प्रेरणा स्थल के रूप में स्थापित किया जा सके।
प्रेरणा स्थल से विद्यालय के बच्चों के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में शिक्षा का प्रचार - प्रसार एवं सामाजिक समरसता के लिए जनसंवाद में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए मंडल मुर्मू ने कहा "जो अपने शहीदों को भूल जाता है वह गुलामी का ही हकदार है"! ज्ञात रहे की डॉ. रणजीत कुमार सिंह को डीएवी के प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार के आग्रह पर सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोना झरिया मिंज ने आधिकारिक रूप से अधिकृत किया है, जिसके लिए डीएवी प्राचार्य ने आभार प्रकट किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " "जो अपने शहीदों को भूल जाता है, वह गुलामी का ही हकदार है" : सिद्धो - काम्हू के वंशज मंडल मुर्मू"
Post a Comment