झारखंड के 4 IPS की हुई ट्रांसफर - पोस्टिंग : जमशेदपुर के ASP प्रवीण पुष्कर बने कोडरमा के SDPO


रांची :- झारखंड के चार सहायक पुलिस अधीक्षक (परीक्ष्यमान) की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

झारखंड के 4 IPS की हुई ट्रांसफर - पोस्टिंग : जमशेदपुर के ASP प्रवीण पुष्कर बने कोडरमा के SDPO


इन पुलिस अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

जमशेदपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (परीक्ष्यमान) प्रवीण कुमार पुष्कर का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अगले आदेश तक कोडरमा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा रांची के ASP (परीक्ष्यमान) मूमल राजपुरोहित को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय-1, रांची में पदस्थापित किया गया है।

ऋषभ गर्ग और सुमित अग्रवाल का भी हुआ ट्रांसफर

हजारीबाग के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मेदनीनगर, पलामू का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा चाईबासा के ASP (परीक्ष्यमान) सुमित कुमार अग्रवाल का ट्रांसफर करते हुए जमशेदपुर का सहायक पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है। 

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "झारखंड के 4 IPS की हुई ट्रांसफर - पोस्टिंग : जमशेदपुर के ASP प्रवीण पुष्कर बने कोडरमा के SDPO"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel